ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Patna Crime News: पटना के थाने में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,...

Patna Crime News: पटना के थाने में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, घंटों मचा रहा हड़कंप

Patna Crime News: पटना के पाटलिपुत्र थाने में कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। मारपीट के मामले में केस दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की अनदेखी से परेशान होकर युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़का।

01-Jun-2025 02:47 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाने में पहुंचे एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। 


दरअसल, पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर शक्ति नगर के रहने वाले अंकित कुमार के साथ मारपीट की थी। अंकित ने एक दुकान पर काम करने से इनकार किया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। बीते 29 मई को अंकित ने पाटलिपुत्र थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


अंकित कुमार ने कमलेश कुमार, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, दीपू कुमार और रौशन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस अंकित की बातों को गंभीरता से नहीं ले रही थी। 


जिसके बाद अंकित शनिवार को पाटलिपुत्र थाना पहुंच गया और थाना परिसर में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की हालांकि थाने में तैनात जवानों ने फुर्ति दिखाई और अंकित को पकड़ लिया। पुलिस ने अंकित को समझा बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया। इस दौरान थाने में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।