ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या की साजिश को किया नाकाम, वारदात से पहले हथियार और गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना पुलिस ने मनेर के ब्यापुर गांव में हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. पुलिस ने वारदात से पहले आरोपी को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

23-Jan-2026 05:12 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए हत्या की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव से जुड़े एक मामले में की गई।


जानकारी के अनुसार, मनेर थानांतर्गत ब्यापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति की हत्या की योजना बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटना वेस्ट के एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।


गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की योजना बना रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि पूर्व के आपसी विवाद के कारण अभियुक्त द्वारा उक्त हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।


इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराध की किसी भी योजना को समय रहते विफल करना पुलिस की प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।