ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

पटना में मुठभेड़: कुख्यात विजय सहनी के दोनों पैर में पुलिस ने मारी गोली, 20 से ज्यादा केस दर्ज, होटल व्यवसायी संतोष हत्याकांड का भी आरोपी

पटना के रामकृष्ण नगर में पुलिस और कुख्यात अपराधी विजय सहनी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विजय सहनी के दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी पर हत्या, लूट और डकैती समेत 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Bihar

17-Aug-2025 10:15 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। कुख्यात अपराधी विजय सहनी ने जब पुलिस की टीम पर गोली चलाई तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो गोली उसके पैर में दागी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है।


उन्होंने मीडिया को बताया कि जिस व्यक्ति से पुलिस की मुठभेड़ हुई वो कुख्यात अपराधी है उसके ऊपर 20 से ज्यादा मामले दर्ज है। वह वांछित अपराधी विजय सहनी है जो पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। उसके ऊपर हत्या, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय सहनी पटना में कुछ बड़ा करने वाला है। कई थानों की पुलिस टीम और एसटीएफ के साथ रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के विजय साहनी नाम का यह व्यक्ति है जिस पर हत्या और डकैती आर्म्स एक्ट सहित कई केस में इनकी पुलिस को तलाश थी।


 जानकारी में रहे थे कि यह दो बड़ी घटनाएं करने वाले हैं इसी क्रम में जानकारी मिली कि एक क्षेत्र में यह इकट्ठा हो रहे हैं और बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं एसटीएफ और पुलिस की टीम ने मिलकर रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के आशोचक से विजय सहनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विजय सहनी ने कई हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। बताया कि इसी साल होटल व्यवसायी संतोष हत्याकांड में वो शामिल था। एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हथियार लहराते दिख रहा था। 


ओडिशा और धनबाद में जो बैंक डकैती हुआ था, उसमें इसका भी हाथ था। विजय सहनी ने बताया कि आज वह बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। इसी के लिए उसने हथियार छुपाकर रखा था। हथियार रिकवरी करने जब पुलिस की टीम आई तो हथियार निकालने के क्रम में उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दिया। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा में भी फायरिंग किया गया। पुलिस की गोली उसके दोनों पैर में जा लगी। गोली लगने के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए एनएमएस ले जाया गया। 


विजय सहनी ने पुलिस पर एक गोली चलाई थी जिसके जवाब में पुलिस ने दो गोली दागी जो सीधे उसके दोनों पैर में जाकर लगी। पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटें आई है। विजय सहनी के ऊपर 20 से अधिक मामले दर्ज है। हत्या,डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले इस पर दर्ज है। यह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। लेकिन इस बार वह दो बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लेकिन पुलिस ने उसके सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया। जय साहनी 20 से ज्यादा मामलों का आरोपी है