ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Patna Crime News: रईसजादों के निशाने पर पटना पुलिस, थार के बाद अब...

Patna Crime News: रईसजादों के निशाने पर पटना पुलिस, थार के बाद अब क्रेटा से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

Patna Crime News: पटना में एक बार पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ट्रैफिक पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की है।

01-Jul-2025 05:59 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना पुलिस के जवान रईसजादों के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों पटना पुलिस के जवानों को थार से कुचलने की कोशिश की गई थी, अब क्रेटा से रौंदने की कोशिश की गई है। बीते 20 दिनों में तीसरी बार पटना में पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई है। 


दरअसल, ताजा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र का है, जहां चेकिंग के दौरान एक काले रंग की क्रेटा कार को रोकने पर ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की हालांकि, सतर्कता दिखाते हुए पुलिसकर्मी समय रहते हट गए और बाल-बाल बच गए। यह घटना सीडीए बिल्डिंग के पास हुई, जहाँ ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। 


कार रुकने के बजाय तेजी से आगे बढ़ी, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने वायरलेस के ज़रिए अलर्ट जारी किया और आधे घंटे में गाड़ी को पकड़ लिया गया। क्रेटा कार में मसौढ़ी निवासी मुकुल कुमार शर्मा और शास्त्रीनगर निवासी दानेंद्र समदर्शी सवार थे। दोनों को गांधी मैदान थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है, और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार भी जब्त कर लिया गया है।


इससे पहले अटल पथ पर तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसवालों को कुचल दिया था, जिसमें एक महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में चितकोहरा गोलंबर के पास थार गाड़ी ने पुलिसकर्मियों को रुकने के इशारे के बावजूद कुचलने की कोशिश की थी। दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब एक बार फिर से इसी तरह की कोशिश की गई है।