सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-Mar-2026 09:25 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी के पाटलिपुत्र इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अल्पना मार्केट में अपराधियों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपये लूट लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, पंकज नामक युवक एक प्राइवेट कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। वह साईं मंदिर इलाके से पैसे कलेक्ट कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे कलेक्शन के बाद वह पैसे बैग में रखकर बैंक की ओर निकला था।
जैसे ही वह अल्पना मार्केट की गली में पहुंचा, दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने आगे से रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। कुछ ही सेकंड में बदमाश पैसों से भरा बैग छीनकर बोरिंग रोड चौराहा की ओर फरार हो गए।
पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।