Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
11-Nov-2025 11:46 AM
By First Bihar
Patna Crime News: पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के इजरता गांव में सोमवार को एक युवक की प्रेम प्रसंग को लेकर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया। मृतक युवक की पहचान गांव के ही बसंत मांझी के 20 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना में शामिल युवती के परिजन घर छोड़कर फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस सक्रियता से खोजबीन कर रही है।
एसडीपीओ पालीगंज ने बताया कि सोमवार तड़के सूचना मिली कि इजराता गांव के मांझी टोला में कुछ लोग एक युवक को पीट रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी पालागंज भेज दिया। बाद में उसे गंभीर हालत के चलते पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि घटना की पृष्ठभूमि प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रही है। रविवार देर रात युवक कथित रूप से गांव के एक घर में घुसा था, जहां घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। डीएसपी-1 ने बताया कि घटना के बाद से आरोपित परिवार फरार है, लेकिन पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
इस मामले से गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।