PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की दो बड़ी खबर आ रही है। पहली खबर पटना के रामकृष्णा नगर इलाके से है जहां जकरिया पुल के पास दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि दोनों मजदूर मेन हॉल की सफाई का काम कर रहे थे। नमामि गंगे योजना के तहत मेन हॉल की सफाई के दौरान दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।


 किसी तरह दोनों मजदूरों को मेन हॉल से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देख पुलिस भी पहुंच गयी। जिसके बाद वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। 


फिलहाल पुलिस दोनों मजदूरों क पहचान में जुटी है। घटना को लेकर साइट पर काम कर रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। वही दूसरी खबर दानापुर से आ रही है जहां स्कूल वैन के ड्राइवर ने दो स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया। हालांकि समय रहते वैन को बिक्रम पुलिस ने पकड़ लिया। वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। 


बरामद बच्चों में एक छात्र और एक छात्रा हैं। इन बच्चों से जब पूछताछ की गयी तो बच्चों ने बताया कि वे दोनों दीघा के संत माइकल स्कूल के छात्र हैं। दोनं का घर दानापुर कैंट में है। बच्चों से मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उनके परिजनों से बात करायी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार स्कूल वैन ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।