PATNACITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जामुन तोड़ने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक होता देख डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के वाशोबागी गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। युवक को गोली मारने वाला शख्स मौके से फरार हो गया है। जिसकी पहचान की जा रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गोली मारने वाले शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।