PATNA : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल दर्जनभर लड़के और लड़कियों गिरफ्तार किया है. बिहार के छपरा और सहरसा जिले में पुलिस ने होटल में कार्रवाई कर इन्हें अरेस्ट किया है. होटल के कमरे से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.
पहली घटना बिहार के छपरा की है. यहां पुलिस ने अमनौर बाजार के होटल में छापेमारी कर तीन कपल को पकड़ा है. इन्हें होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है. पकड़ी गई तीन लड़कियों से पूछताछ कर उनके घरवालों के बारे में पता लगाया जा रहा है. वहीं तीनों लड़कों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि यहां काफी लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था.
दूसरी घटना सहरसा जिले की है. यहां देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. शहर के बैजनाथपुर चौक स्थित चंदा मामा होटल में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया और होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में छह लोगों को गिरफ्तार किया.
डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल के साथ चंदा मामा होटल में छापेमारी की गई. पुलिस के मुताबिक होटल के कमरे से सावधानी बरतने वाली चीजें और शक्तिवर्धक दवाइयां बरामद की गई हैं. डीएसपी ने कहा मामले में कार्रवाई चल रही है. ग्रामीणों ने आवेदन पर विचार चल रहा है. आवेदन देकर होटल बंद कराने की मांग की है.
गौरतलब हो कि बिहार में इससे पहले किशगनंज जिले में कई जगहों से अवैध देह व्यापार का मामला उजागर हुआ था. पुलिस ने वहां सख्ती से कार्रवाई की थी. यहां कोलकाता सहित कई राज्यों से लड़कियां मंगाई जाती थी. आनलाइन बुकिंग भी की गई थी. पुलिस की सख्ती से हुई कार्रवाई के बाद कई जगह से लड़कियों को वापस घर भेज दिया गया.
पूर्णिया और मुंगेर से भी इसी तरह के मामले सामने आए थे. बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार इसपर सख्ती की जा रही है. अवैध कारोबार से मुक्ति का प्रयास किया जा रहा है. इस कारोबार के विरोध में कई लोग सड़कों पर भी उतर आए हैं. लोगों ने कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. इससे लोगों का खराब असर पड़ता है. इसके लिए कठोर कानून भी बने हैं.