PATNA : राजधान पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. पटना पुलिस ने राजधानी के पॉश इलाके में स्थित एक बड़े होटल में छापेमारी की है. पुलिस की रेड में एक लड़की को होटल के मैनेजर के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनकी करतूत जानकार आप भी दंग रह जायेंगे.
दरअसल ये पूरा मामला पटना के शास्त्रीनगर थाने से जुड़ा है. शास्त्रीनगर थाना अंतगर्त शिवपुर एरिया में एक बड़ा होटल है. इस होटल में एक कपल ने कमरा बुक किया. दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर ही रहे थे कि तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई. दरअसल पटना पुलिस को ये जानकारी मिली कि होटल में प्रेमी जोड़े शराब पार्टी कर रहे हैं.
इस मामले की गुप्त सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर के थानेदार के नेतृत्व में फौरन कार्रवाई की गई. पटना पुलिस क टीम ने उस होटल में दबिश दी और होटल से एक लड़की को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान उस लड़की का आशिक उसे अकेले छोड़कर होटल से भागने में कामयाब रहा. पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है.
इस घटना के बाबात शास्त्रीनगर के थानेदार ने कहा कि एक लड़की को पुलिस ने होटल में शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है. लड़की जिस शख्स के साथ होटल में पार्टी मनाने पहुंची थी, वो फरार हो गया है. लड़की से इसके घरवालों के बारे में पूछा जा रहा है. लड़के के बारे में भी जानकारी जुताई जा रही है. लड़की के साथ-साथ पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.