BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी हुई. अनंत सिंह भागलपुर जेल पहुंच गए हैं. पटना बेउर जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोकामा विधायक को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया.
सोमवार को जेल आईजी की तरफ से आदेश जारी होने के बाद मोकामा विधायक को भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. अनंत सिंह को शिफ्ट करने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. बाहुबली विधायक को कड़ी सुरक्षा के बीच गोपनीय तरीके से भागलपुर पहुंचाया गया.
बताया जा रहा है कि पटना की एसएसपी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनंत सिंह को बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव दिया था. जेल आईजी ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए अब शिफ्टिंग का आदेश जारी किया था.