ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल

Home / crime / पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा,...

पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार

Patna NEET Student Death: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी है। धमकी भरे पर्चे मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है।

17-Feb-2026 02:14 PM

By FIRST BIHAR

Patna NEET Student Death: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस बीच पुलिस ने मृत छात्रा के परिजनों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जहानाबाद जिले की पुलिस से समन्वय करके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी ताकि उन्हें किसी भी तरह का खतरा न हो।


कुछ समय पहले ही नीट छात्रा की मौत से सदमे में डूबे परिवार को धमकी भरे पर्चे फेंकने का मामला सामने आया। शनिवार सुबह 11 बजे छात्रा के पैतृक गांव स्थित घर की किचेन की खिड़की पर पर्चा रखा मिला, जिसमें लिखा था, “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे।”


धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया। शखूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पर्चा जब्त कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह असामाजिक तत्वों की करतूत प्रतीत होती है और पर्चा की सत्यता जल्द ही सामने आएगी।


छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला पहले पटना पुलिस और एसआईटी ने जांचा। फॉरेंसिक जांच में छात्रा के अंत:वस्त्र पर पुरुष के स्पर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद एसआईटी ने गांव के दर्जन से अधिक लोगों के डीएनए सैंपल लिए।


न्याय की मांग को लेकर आठ फरवरी को मृत छात्रा के परिजन दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब सीबीआई जांच के चलते परिजनों को सुरक्षा प्रदान कर मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है।