ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Patna Crime News: पटना पुलिस ने मोकामा में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से करीब 4 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

09-Mar-2026 06:34 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख मूल्य का लगभग 4 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल, 08 मार्च को मोकामा थाना को सूचना मिली कि असम से बख्तियारपुर की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध गांजा लदा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक पटना और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम ने मोकामा थाना क्षेत्र में इथेनॉल फैक्ट्री के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस जांच को देखते ही एक ट्रक को इथेनॉल फैक्ट्री से करीब 100 मीटर पहले रोक दिया गया और चालक समेत तीन लोग भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक में मादक पदार्थ गांजा लदा हुआ है। इसके बाद अंचलाधिकारी मोकामा की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 398.6 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पटना के ग्रामीण एसपी कुन्दन कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद से सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ा है। राज्य में कम उम्र के बच्चे भी अब इसकी गिरफ्त में आते जा रहे हैं। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी विधायकों ने सदन में इस मामले को मजबूती से उठाया था, जिसपर सरकार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।