ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर...

पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

पटना पुलिस ने मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 55 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी चोरी के फोन रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल में बेचते थे। चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

01-Apr-2026 06:14 PM

By First Bihar

PATNA:पटना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जो पटना से मोबाइल चुराने के बाद उसे रक्सौल बॉर्डर में ले जाकर बेच दिया करते थे। पुलिस ने 55 मोबाइल बरामद किया है वही तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल की कीमत15 लाख रुपये बतायी जा रही है। पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने इस बात की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों में एक पटना के कदमकुआं, दूसरा शाहपुर और तीसरा पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी के 55 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। इनकी निशानदेही पर इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी दीक्षा ने बताया कि पटना के विभिन्न इलाकों से मोबाइल चोरी करने के बाद ये लोग बस के माध्यम से चोरी के मोबाईल को किसी तरह रक्सौल भेजते थे, वहां पहुंचने के बाद मोबाईल को नेपाल में बेच दिया जाता था। 


एसपी दीक्षा ने बताया कि 30 मार्च को सचिवालय थाने की पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि मोबाइल स्नेचिंग गिरोह के कुछ सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने इलाके की घेराबंदी किया तब दो संदिग्ध सचिवालय हॉल्ट के पास से पकड़े गये जिनके पास से बैग में रखे 22 मोबाइल बरामद हुआ।


 दोनों की निशानदेही पर पटना और रक्सौल में छापेमारी की गयी। रक्सौल से 33 मोबाइल बरामद हुआ। वही से दो अन्य लोगों को दबोचा गया। पकड़े गये धंधेबाजों की पहचान आदित्य, साजन, रौशन और रवि के रूप में हुई है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। इनकी निशानदेही पर इस गिरोह के बाकी बचे सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।