ब्रेकिंग न्यूज़

होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

Bihar Crime News: पटना के होटल में नाबालिग के साथ दरिंदगी, नशा खिलाकर बॉयफ्रेंड ने किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल में किशोरी के साथ रेप किया गया है और लड़की को छोड़ लड़के ने फरार हो गया.

Bihar Crime News

24-May-2025 11:44 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल में किशोरी के साथ रेप किया गया है। घटना दीघा थाना क्षेत्र की है। दो दिन पहले पुलिस को पोलसन रोड संख्या-4 स्थित एक होटल के कमरे से एक लड़की नशे में धुत मिली थी। जांच में पता चला कि वह राजीव नगर क्षेत्र की रहने वाली है और बीते दो दिन से घर से लापता थी। 


बताया जा रहा है कि एक लड़का उसे होटल में लाया था और नशा कराकर उसके साथ रेप किया और लड़की छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता द्वारा इसका खुलासा करने के बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि होटल के कमरे में आरोपी के साथ एक अन्य लड़का भी आया था। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। 


वहीं, दीघा थानेदार ने बताया कि इस संबंध में किशोरी की मां के बयान पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गुरुवार को दीघा के एक होटल में लड़की के नशे की हालत में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने होटल से एक किशोरी को नशे के हालत में बरामद किया। बाद में इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। 


देर रात होश में आने के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि दो दिनों तक आरोपी लड़के के साथ पटना में घूमी और मौज-मस्ती की। उनके साथ लड़के का एक साथी भी मौजूद था। गुरुवार को तीनों होटल के कमरे में थे। तभी आरोपी युवक ने पीड़िता को खाने-पीने की चीजें दी थीं। साथी युवक होटल से चला गया। खाना खाने के बाद लड़की को होश नहीं रहा कि उसके साथ क्या हो रहा है। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे होटल में अकेला छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले कि गहनता से जांच कर रही है और लड़के का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।