PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 साल की नाबालिग हिन्दू लड़की का अपहरण कर लिया गया। 21 साल के मुस्लिम लड़के ने उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। लड़की 3 दिन पहले घर से बाहर कोई सामान खरीदने के लिए दुकान जाने को निकली थी। अचानक बेटी के गायब होने से परेशान परिजनों ने उसे पटना के हर कोने में खोजा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। 


थक हार कर परिजन गर्दनीबाग थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने गर्दनीबाग थाने में 4 जुलाई 2026 को नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। गर्दनीबाग थाने में 21 साल के लड़के द्वारा 13 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। जिसके बाद थाने में कांड संख्या 584/26 दर्ज किया गया। 


थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने आस-पास के थानों को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पटना की कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बरामद कर लिया और इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। कोतवाली थाने की ओर यह भी बताया गया कि आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सूचना पर परिजन भी थाने पर पहुंच गये। देखा कि लड़की बेहोशी की हालत में है।


 बेहोशी की हालत में पुलिस की मदद से परिजन बच्ची को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले गये। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 21 वर्षीय मोहम्मद शमशाद आलम वैशाली का रहने वाला है और पटना के गर्दनीबाग में किराये के मकान में रहता है।   


वही घटना के संबंध में डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि 04-07-2026 को गर्दनीबाग थाने में यह सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की का अपहरण 21 साल के लड़के द्वारा बहला फुसलाकर कर लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कराया गया। कांड 584/26 दर्ज किया गया। 


सूचना का सत्यापन और त्वरित कार्रवाई करते हुए आस-पास के थाने को सूचित किया  गया। इसी क्रम में कोतवाली थाने की मदद से नाबालिग बच्ची को बरामद कर लिया गया और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट