ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / crime / पटना: डीजे की धुन पर ठुमका लगा रहे बाराती ने की हर्ष फायरिंग,...

पटना: डीजे की धुन पर ठुमका लगा रहे बाराती ने की हर्ष फायरिंग, महिला की हुई मौत

06-Feb-2020 08:06 AM

PATNA: शादी के सीजन में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. राजधानी पटना में एक बार फिर से शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई है. हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है.


घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पटन देवी के पास की है. बुधवार की रात सड़क से एक बारात गुजर रही थी. विजय कुमार चौधरी की पत्नी घर की छत से बारात देख रही थी. इसी बीच डांस करते हुए बारातियों ने हर्ष फायरिंग कर दी और गोली किरण नाम की महिला की कनपटी पर जा लगी.


गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बारात वहां से जा चुकी थी.आलमगंज थाने की पुलिस इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ये पता लगा रही है कि बारात कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी.