ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी

Home / crime / Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, थाने के पास दिनदहाड़े...

Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, थाने के पास दिनदहाड़े युवक को गोली मारी; CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Crime News: पटना के मनेर में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक किसी तरह थाने पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

04-Sep-2025 04:51 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। मनेर हाई स्कूल के सामने गली में दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने दूसरे युवक को पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगते ही जख्मी युवक किसी तरह भागकर मनेर थाना पहुंचा।


पुलिस तत्काल घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल, दानापुर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनेर हाई स्कूल की गली में दो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो झगड़े में बदल गई, तभी एक युवक ने पिस्टल निकालकर दूसरे को गोली मार दी और मौके से बाइक पर फरार हो गया।


यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दोनों युवक काली शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। घायल युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के हुलासी टोला निवासी रितेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। गोलीबारी की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 


पटना पश्चिमी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि युवक को छाती में गोली लगी है और उसका इलाज जारी है। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।