ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Patna Crime News: पटना पुलिस को ओपन चैलेंज, बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक...

Patna Crime News: पटना पुलिस को ओपन चैलेंज, बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूट लिए 16 लाख

Patna Crime News: पटना के राजीव नगर में रिटायर्ड शिक्षिका के घर हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात धावा बोल दिया। पिस्टल की नोक पर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये नकद और 10 लाख के जेवरात लूट लिए गए।

01-Jun-2025 07:27 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने गन प्वाइंट पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के अभ्युदय नगर इलाके में 6 नकाबपोश बदमाशों ने एक रिटायर्ड शिक्षिका और उनके पति को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर करीब 6 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। इस सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


घटना शनिवार देर रात करीब ढाई बजे की है। बदमाश किचन की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे। पहले एक बदमाश घर में घुसा और मुख्य दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद पांच अन्य अंदर आ गए। उन्होंने घर के मालिक और उनकी पत्नी को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। इस दौरान घर के अन्य सदस्य, बेटा और बहू, ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे।


बदमाशों ने पूरे घर में तांडव मचाया, आलमारी तोड़ी और उसमें रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। लूट की कुल राशि करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाशों के जाने के बाद बुजुर्ग दंपती ने शोर मचाया, तब आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, लेकिन आस-पास के इलाकों के कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।