Patna Crime News: पटना में खान सर (फैसल खान) के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके बॉडीगार्ड्स के बयान के आधार पर की है। ऐसे में खान सर के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस पूरे मामले पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा का बयान सामने आया है।
पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच में अबतक जो बातें सामने आई हैं आपको बता दिया गया है। हथियारों को जांच करने के लिए एफएसएल में भेजा गया है। अभी अनुसंधान चल रहा है फिर आगे आप लोगों को बता दिया जाएगा। अनुसंधान चल रहा है जैसे कुछ होगा बता दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वीडियो में जो दो व्यक्ति फायरिंग करते दिख रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके हथियार को जब्त करने के बाद जांच के लिए एफएसएल को भेजा जा रहा है। आगे जो जांच में आएगा और जो सबूत मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खान सर की गिरफ्तारी कब होगी? इस सवाल जा जवाब देते हुए एसएसपी ने बताया कि जांच में जिस तरह से एविडेंस सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी। विधि व्यवस्था या अपराध को लेकर इसमें जिसके खिलाफ सबूत मिलेंगे, सख्त कार्रवाई होगी। अभी जो लोग वीडियो में दिख रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।