बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
30-Aug-2024 04:21 PM
By First Bihar
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक होटल के कमरे से धनबाद के रहने वाले प्रोफेसर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। होटल के कमरे से बदबू आने के बाद कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और कमरा खोला गया तो अंदर प्रोफेसर का शव फर्श पर पड़ा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक धनबाद के रहने वाले प्रोफेसर वाचस्पति मिश्रा राजगीर किसी काम से गए थे और वहां से पटना लौटने के बाद मारवाड़ी आवास होटल में किराए पर कमरा लिया था। उन्हें वापस धनबाद लौटना था। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे प्रोफेसर अपने कमरे में चले गए, उसके बाद वह बाहर नहीं निकले।
प्रोफेसर करीब 30 घंटे तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल के कर्मियों को शंका हुई। जब कमरे के पास जाकर देखा तो वहां से बदबू आ रही थी। कर्मियों ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर प्रोफेसर का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। प्रोफेसर की मौत कैसे हुए पुलिस के लिए यह बड़ी पहेली बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।