ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Patna Crime News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच पटना में बड़ी वारदात, दो मासूम बच्चों की हत्या; कार में शव मिलने से हड़कंप

Patna Crime News: स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदल गईं, जब पटना के इंद्रपुरी रोड-12, गोकुल पथ नाला के पास एक कार में दो मासूम बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। पुलिस जांच में जुटी है और आसपास हड़कंप मचा हुआ है।

15-Aug-2025 07:58 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बड़ी वारदात हो गई है। पटना के इंद्रपुरी रोड़ नंबर 12 में गोकुल पथ नाला के पास कार से दो मासूम बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है। एक शव बच्ची का है और दूसरा बच्चे का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों भाई बहन हो सकते हैं। दोनों का गला रेतकर हत्या की गई है।


मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वयड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते में हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।