ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Patna Crime News: देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया पटना का...

Patna Crime News: देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया पटना का यह इलाका, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली

Patna Crime News: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। देसी कट्टों से हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

29-Jun-2025 12:45 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव का है, जहां गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं।


घटना रविवार सुबह उस वक्त की है जब गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते चार लोगों ने देसी कट्टे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक दर्जनों राउंड गोली चलाई गई। इस गोलीबारी की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शुरुआती पूछताछ में यह विवाद निजी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। खुलेआम देसी हथियारों से हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।