ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया गैंगरेप का फरार आरोपी, ब्लैकमेलिंग का भी खुलासा

Patna Crime News: पटना में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ब्लैकमेलिंग और आभूषण लूट का भी खुलासा हुआ है।

03-Aug-2025 02:36 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: राजधानी पटना में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सोनार समेत तीन अन्य आरोपियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें एक सोनार भी शामिल है जिसने पीड़िता से छीने गए जेवरात को खरीदा था।


पुलिस के अनुसार, गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया या उनके कहे अनुसार नहीं चली, तो उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसी धमकी के बल पर आरोपियों ने उससे कीमती आभूषण भी लूट लिए थे।


जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू की और घटना में प्रयुक्त मोबाइल डेटा को ट्रेस करते हुए एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया। इस तरह अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने छापेमारी कर लूटे गए आभूषणों को भी बरामद कर लिया है। 


पटना वेस्ट के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर हम लगातार गंभीरता से काम कर रहे थे। पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।