ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा

Home / crime / Patna Crime News: पटना में रेलवे स्टेशन से युवती को किडनैप कर गैंगरेप,...

Patna Crime News: पटना में रेलवे स्टेशन से युवती को किडनैप कर गैंगरेप, सोनू सन्नाटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना के फतुहा रेलवे स्टेशन से 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर सुनसान जगह पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

03-Sep-2025 07:35 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के फतुहा इलाके में एक 22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि वह फतुहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ी थी, तभी दो युवकों ने पिस्टल की धमकी देकर उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर एक कमरे में बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


घटना के बाद युवती ने साहस दिखाते हुए पेट्रोलिंग गाड़ी से संपर्क किया और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और निरंजन कुमार के रूप में हुई है।


सोनू कुमार फतुहा की रेलवे कॉलोनी का निवासी है, जबकि निरंजन कुमार दोस्त मोहम्मदपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सोनू सन्नाटा का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है। उस पर गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और बलात्कार समेत कुल 9 मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह दो मामलों में वांछित चल रहा था और हाल के दिनों में रंगदारी और जमीन की दलाली में सक्रिय था।


पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानती थी। दोनों ने उसे पिस्टल की धमकी देकर जबरन अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल पास के गड्ढे में फेंक दी, जिसे अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। 


पुलिस की ओर से बरामदगी की कोशिश जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।