ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी...

Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग

Patna Crime News: पटना में पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध शराब की तस्करी कर रहे फर्जी दारोगा रवि किशन को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया है। जांच में उसके पास से 199 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

25-Jun-2025 07:42 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने एक फर्जी दारोगा रवि किशन को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दारोगा बताता था और खुलेआम अवैध शराब की तस्करी कर रहा था।


उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की गाड़ी में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में शराब की तस्करी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई और कुम्हरार के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया।


जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 199 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। आरोपी के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं था, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हो सके। उत्पाद विभाग के आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई की गई थी। 


जांच के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रवि किशन के रूप में हुई है, जो खुद को दारोगा बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।