अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली
03-Apr-2026 06:01 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक डॉक्टर से मोबाइल फोन के माध्यम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अभियुक्त की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना, परिचय कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।