ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ राजस्व विभाग को स्मार्ट बनाने की तैयारी: कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए ChatGPT और AI का इस्तेमाल करने का निर्देश होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर NEET छात्रा कांड की कोर्ट में सुनवाई: पीड़िता के वकील बोले-मामले को रफा-दफा कर रही है CBI, अदालत ने जताई नाराजगी, पटना SSP तलब इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, BE-BTech में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन; जानें पूरी प्रक्रिया कैंसर से बेटियों की सुरक्षा: HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ: 13 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर

Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला

पटना के दानापुर में पीएमसीएच की हेड नर्स चांदनी कुमारी की उनके पति सोनू कुमार सिंह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे घरेलू विवाद, आर्थिक तनाव और होली को लेकर तकरार बताया जा रहा है। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी और हिरासत में लिया गया।

28-Feb-2026 02:13 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के दानापुर में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें पीएमसीएच की हेड नर्स चांदनी कुमारी की उनके पति सोनू कुमार सिंह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे घरेलू विवाद, पैसों का तनाव और होली पर ससुराल जाने को लेकर तकरार बताई जा रही है।


आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सोनू कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड स्थित घर में हुई।


पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार शाम आरोपी ने पत्नी से होली पर छपरा जाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई जो मारपीट में बदल गई। सोनू ने चांदनी को जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे उनके कान से खून बहने लगा। इसके बाद गला दबाने और सीने पर वार करने की बात भी सामने आई। कुछ ही देर में चांदनी की मौत हो गई।


मृतका की बहन ब्यूटी कुमारी ने आरोप लगाया कि सोनू ऑनलाइन गेम में करीब चार लाख रुपये हार चुका था, जो चांदनी ने ही उसे दिए थे। साथ ही चांदनी ने हाल ही में खरीदी गई जमीन भी सोनू को दिखाई थी। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष अक्सर पैसों के लिए दबाव बनाता था।


मृतका के बहनोई कृष्णा सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे सोनू ने खुद फोन कर हत्या की जानकारी दी। परिजन जब घर पहुंचे तो पुलिस पहले से ही मौजूद थी। कमरे में चांदनी का शव खून से लथपथ पड़ा था। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।