ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / ‘Happy New Year 2026’ का मैसेज आए तो रहें सतर्क, बस एक क्लिक...

‘Happy New Year 2026’ का मैसेज आए तो रहें सतर्क, बस एक क्लिक और अकाउंट खाली; पटना पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Bihar Cyber Crime: पटना पुलिस ने नए साल से पहले साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को चेतावनी दी, हैप्पी न्यू ईयर मैसेज और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी।

28-Dec-2025 03:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Cyber Crime: पटना पुलिस ने नए साल से पहले ही लोगों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि हैप्पी न्यू ईयर वाला मैसेज आने पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि साइबर अपराधियों की ओर से ऐसे मैसेज के जरिए खातों से पैसे निकालने की घटनाएं सामने आ सकती हैं।


जानकारी के अनुसार, साइबर पुलिस को आशंका है कि नए साल के मौके पर अपराधी डिज़ाइन किए गए हैप्पी न्यू ईयर मैसेज भेजकर लोगों को फंसा सकते हैं। पिछले साल भी ऐसे कई मामले सामने आए थे, जहां लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक खाते से पैसे गायब हो गए थे।


पटना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें और इसे डाउनलोड करने से बचें। बच्चों को भी इस मामले में जागरूक करने का सुझाव दिया गया है ताकि वे अनजान लोगों से संपर्क न करें।


इसके अलावा, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर भी फर्जीवाड़े किए जा रहे हैं। ऐसे झांसे में आकर लोगों से पैसे ऐंठे जा सकते हैं। इस संदर्भ में पटना साइबर थाने सोमवार से सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू करेगा। साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस ने लोगों को सिम लॉक रखने की सलाह भी दी है, ताकि अपराधी उनके बैंक खाते तक पहुँच न सकें।