ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Patna Crime News: पटना के बड़े बालू माफिया रामाकांत यादव की गोली मारकर...

Patna Crime News: पटना के बड़े बालू माफिया रामाकांत यादव की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Patna Crime News: पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में बालू माफिया रामाकांत यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस जांच में जुटी है।

10-Jul-2025 07:07 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने राजधानी के बड़े बालू माफिया रामाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस दौरान अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। घटना पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र के धाना गांव की है।


बताया जा रहा है कि रामाकांत यादव धाना गांव में अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे, तभी अज्ञात अपराधी ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में घायल के परिवार के लोग बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराते हैं, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


मृतक रामाकांत यादव पिछले कई सालों से बालू के कारोबार से जुड़े हुए हैं हालांकि हत्या का पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।