ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / crime / फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने...

फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Patna Crime News: पटना पुलिस ने फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी करने वाले जावेद शराफत अली खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. वह मशहूर संगीतकार साजिद-वाजिद का रिश्तेदार है.

28-Mar-2026 05:27 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना में 70 लाख रुपये की ठगी का मामला अब फिल्मी कनेक्शन से जुड़ने के कारण सुर्खियों में है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड के नामी संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार जावेद शराफत अली खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।


मामला मार्च 2024 का है, जब पाटलिपुत्र कॉलोनी निवासी कारोबारी डॉ. सैयद शाहिद महमूद ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जावेद ने फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर भरोसा जीतकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए।


बताया जाता है कि आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कारोबारी से करीब 70 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए। “फिल्म प्रोजेक्ट” और “म्यूजिक रिकॉर्डिंग” का सपना दिखाकर पैसे लिए गए, लेकिन न तो कोई काम शुरू हुआ और न ही रकम वापस की गई।


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और बैंक डिटेल्स के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद कोर्ट से वारंट लेकर मुंबई में छापेमारी की गई और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस ठगी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही, पैसे के ट्रांजैक्शन और फिल्मी कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।