ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Patna Crime News: पटना पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, 10 राउंड फायरिंग...

Patna Crime News: पटना पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, 10 राउंड फायरिंग के बाद अब बीच सड़क पर युवक को मारी गोली

Patna Crime News: राजधानी में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने एक बार फिर से पटना पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बदमाशों ने बीच सड़क पर एक खटाल संचालक को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

26-May-2025 01:07 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म होता जा रहा है। दो दिन पहले ही बदमाशों ने सरेआम 10 राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। पुलिस अभी इस मामले को सुलझा भी नहीं सकी थी कि बदमाशों ने एक बाद फिर पुलिस को चुनौती देते हुए एक शख्स को बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला। घटना पटना के बाइपास इलाके की है।


दरअसल, राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। बदमाशों ने दो दिन पहले राजधानी के पॉश इलाके में पुलिस के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी एडीजी के सामने ही 10 राउंड फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी थी। इस घटना के बाद बिहार पुलिस की खूब खिल्ली उड़ाई गई। पुलिस मुख्यालय की फटकार के बाद पटना में चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में वाहनों की जांच करते नजर आए थे।


इस घटना के लिए जिम्मेवार दो दारोगा, जमादार और सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मियों को पटना के एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था हालांकि इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस अबतक नहीं पकड़ सकी है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अपराधियों ने बीच सड़क पर खटाल संचालक को गोली माकर पटना पुलिस को एक और चुनौती दे डाली। बदमाशों ने पटना के बाइपास इलाके में एक खटाल के संचालक को सरेआम गोली मार दी।


स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की गोली से बुरी तरह से घायल खटाल संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है लेकिन हमेशा की तरह अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाकर फरार हो चुके हैं। दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलीबारी की घटना से एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।