ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Patna Big Breaking: पटना में अपराधियों का तांडव, सरेआम तीन लोगों को गोलियों...

Patna Big Breaking: पटना में अपराधियों का तांडव, सरेआम तीन लोगों को गोलियों से भूना

22-Feb-2025 08:22 PM

By FIRST BIHAR

Patna Big Breaking: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम तीन लोगों को गोली मार दी है। गोली लगने से घायल लोगों में एक युवक और अन्य बच्चे हैं। पुलिस ने मौक़े के पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना दानापुर के गांधी स्कूल रोड की की है।


पूरे मामले पर दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खगौल थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के ऊपर फायरिंग की है। इस घटना में युवक सुजीत कुमार के साथ साथ दो अन्य लोगों को गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।