ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया Kings Of Diyara गैंग का...

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया Kings Of Diyara गैंग का सरगना सन्नी, सोशल मीडिया के जरिए नए लड़कों को गिरोह में करता था भर्ती

Bihar Crime News: पटना के दानापुर का कुख्यात बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने किंग्स ऑफ दियारा गैंग के सरगना सन्नी को अरेस्ट किया है।

02-Feb-2025 05:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दानापुर के दियारा इलाके के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सन्नी किंग्स ऑफ दियारा गैंग का सरगना है और सोशल मीडिया के जरिए नए लड़कों को गिरोह में शामिल कराता था।


दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने शाहपुर थाना पुलिस के सहयोग से गंगहारा गांव निवासी सन्नी को हेतनपुर गांव से गिरफ्तार किया है। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने एक राइफल, एक देसी कट्टा और गोली को बरामद किया है। इसके गैंग में 10 से 15 सक्रिय सदस्य हैं।


सन्नी सोशल मीडिया के जरिए अपने गैंग में नए सदस्यों को भर्ती करता था। उसका जेल में बंद शातिर बदमाश शंभू गोप से संबंध हैं। सन्नी के खिलाफ शाहपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। सन्नी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो शेयर करता था। पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से उसके लोकेशन का पता लगाया और धर दबोचा।