ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Patna Crime News: एक और हत्या से दहला पटना, अब ग्रामीण चिकित्सक को...

Patna Crime News: एक और हत्या से दहला पटना, अब ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Patna Crime News: पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के सेतपुरा गांव में 50 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खेत में पटवन के दौरान हुआ हमला, पुलिस ने FSL बुलाकर जांच शुरू की है।

13-Jul-2025 07:17 AM

By First Bihar

Patna Crime News: पटना के पिपरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर है। सेतपुरा गांव में 50 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक सुरेंद्र केवट की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वारदात उस समय हुई जब वे अपने खेत में पटवन कर रहे थे। पुलिस ने FSL की मदद से जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


घटना शनिवार देर रात पिपरा थाना क्षेत्र के सेतपुरा गांव में हुई है। 50 वर्षीय सुरेंद्र केवट एक किसान होने के साथ-साथ ग्रामीण चिकित्सक के रूप में भी क्षेत्र में जाने जाते थे, वह अपने खेत में पटवन कर रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को तुरंत पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है।


रिपोर्टर: समीर