ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Patna News: पटना में बाथरूम उगलने लगी शराब की बोतलें, देखकर पुलिस भी...

Patna News: पटना में बाथरूम उगलने लगी शराब की बोतलें, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Patna News: बिहार में शराबबंदी कानून का असर शराब माफिया पर होता नहीं दिख रहा है। शराब कारोबारी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटनासिटी में पुलिस ने बाथरूम से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

07-Feb-2025 06:29 PM

By BADAL ROHAN

Patna News: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आई है, जहां एक घर के बाथरूम से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है।


दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी अंग्रेजी शराब की तस्करी जारी है। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शिमली नवाब गंज इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तस्कर अंग्रेजी शराब को बाथरूम में बनाए गए तहखाने में आईना के पीछे छिपाकर रखता था और इसी तहखाने से निकल कर शराब की सप्लाई करता था।


इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर बाथरूम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलों और फ्रूटी पैक का जखीरा बरामद किया। साथ ही तस्कर रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर रौशन कुमार दूसरे राज्यों से बड़े पैमाने पर शराब मंगाया था और पटना सिटी इलाके में छोटे शराब तस्करों से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा था। 


जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी और पुलिस की टीम ने तस्कर को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। जहां पुलिस की टीम रौशन के घर और बाथरूम में छापेमारी कर शराब के बड़ा जखीरा का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है। बाथरुम से शराब की खेप बरामद होने के बाद इलाके के लोग भी दंग हैं।