अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Apr-2025 12:13 PM
By First Bihar
Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से तांडव मचाया है। बाइक सवार बदमाशों ने सत्ताधारी जेडीयू की महिला नेता को सरेआम गोली मार दी। महिला नेता के हाथ और सीने में गोली लगी है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा मोहल्ले की है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने जेडीयू नेता और वार्ड संख्या 22 की अध्यक्ष सोनी निषाद को गोली मार दी। घायल नेत्री को इलाज के लिए पीएम सीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सोनी निषाद को दो गोलियां लगी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बुद्धा कालोनी थाने की पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष सदानंद शाह ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक महिला फिलहाल खतरे से बाहर हैं। महिला का एक युवक के साथ पुराना विवाद चल रहा था और उसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।