ब्रेकिंग न्यूज़

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Home / crime / Patna Crime News: पटना में शराब के लिए हैवान बना पति, पैसे नहीं...

Patna Crime News: पटना में शराब के लिए हैवान बना पति, पैसे नहीं देने पर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की जान ले ली. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है.

05-Apr-2025 02:25 PM

By First Bihar

Patna Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए 9 साल बीत गए हैं हालांकि शराब के शौकीन लोग अब भी इसके चंगूल में ऐसे फंसे हुए हैं कि शराब नहीं मिलने पर वह जान लेने और देने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।


दरअसल, यह घटना धनरुआ थाना क्षेत्र के नसीरनाचक की है। मृतक महिला की पहचान मिथिलेश कुमार की 330 वर्षीय पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है और उसे शराब की बुरी लत है। मृतका सिलाई कर जो पैसे कमाती थी उसी से घर चलाता था।


मिथिलेश शुक्रवार को नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और थोड़ी ही देर बार उसकी मौत हो गई।


पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इश घटना के बाद मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।