ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / Patna Crime News: पटना में अस्पताल कर्मी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े पांच...

Patna Crime News: पटना में अस्पताल कर्मी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े पांच राउंड फायरिंग से हड़कंप

Patna Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. राज्य के अन्य जिलों के साथ साथ राजधानी पटना में तांडव मचा रहे हैं. शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक अस्पताल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी.

02-May-2025 02:29 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बार फिर से तांडव मचाया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अस्पताल के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है।


दरअसल, यह घटना जक्क्नपुर थाना क्षेत्र में स्थित कार शो रूम के पास की है। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो फोर्ड हॉस्पिटल में बिल्डिंग स्टाफ के रूप में तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने अमित को निशाना बनाते हुए उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


अचानक फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जबतक इलाके के लोग कुछ समझ पाते अपराधी अमित कुमार के सीने में गोली दागकर वहां से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घायल अमित को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जक्कनपुर थाने की पुलिस के अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया है। गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।