अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-May-2025 04:28 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: राजधानी पटना में 17 कट्टा के प्लॉट पर कब्जा जमाने के लिए जमीन माफिया ने एक जमीन मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना के बाद पूरा इलाका थर्रा उठा। गनीमत की बात रही की इस घटना में जमीन मालिक की जान बाल-बाल बच गई। पीड़ित जमीन मालिक ने पुलिस और सीओ पर गंभीर आरोप लगाया है।
दरअसल, पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में शुक्रवार को जमीन कब्जा को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन गया। उज्जवल गिरोह के सदस्यों ने जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जमीन मालिक विनय शर्मा ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
घटना परसा मुसहरी के पास स्थित 17 कट्ठे की पुश्तैनी जमीन को लेकर हुई, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये प्रति कट्ठा आंकी गई है। पहले यह जमीन विनय के पिता, स्वर्गीय रामानंद सिंह के नाम पर थी, और अब विनय शर्मा के नाम पर रजिस्टर टू में दर्ज है।
करीब दो सप्ताह पहले, उज्जवल गिरोह के लोगों ने इस जमीन पर जबरन ईंट गिराकर बाउंड्री वॉल बनाने की कोशिश की थी। विनय शर्मा ने इस संबंध में SDO और DM कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद SDO ने अंचलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। विनय का आरोप है कि अंचलाधिकारी ने मामले को "मैनेज" करने की पेशकश की थी।
फायरिंग की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पीड़ित विनय शर्मा का कहना है कि उन्होंने थाने में कई बार शिकायत दी, लेकिन अपराधी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि "थाना भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर यह आशंका जताई है कि अगर जमीन को लेकर उनकी हत्या होती है, तो इसकी जिम्मेदारी नौबतपुर के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी की होगी।