Bihar Crime News: राजधानी में रविवार की सुबह युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के पत्थर घाट के पास एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृत व्यक्ति कौन है और किस परिस्थिति में उसकी मौत हुई है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं सका है। पुलिस इसे दुर्घटना में मौत होने की संभावना जाता रही है।
हालांकि स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि युवक की किसी अन्य जगह हत्या कर बदमाशों ने रात के सन्नाटे में शव को लाकर यहां फेक दिया है। पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है और युवक की पहचान के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।