नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
14-Apr-2025 11:47 AM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से तांडव मचाया है। लूटपाट में विफल बदमाशों ने एक कारोबारी की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग की इस घटना में कारोबारी को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, घटना पटना के मनेर थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने कारोबारी निशांत कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल कारोबारी को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से कई खोखा बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात कारोबारी निशांत कुमार कलेक्शन का पैसा लेकर मनेर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिसमें उन्हें गोली लग गई। निशांत ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। घायल कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को सगुना मोड़ पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इश वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी को एक गोली लगी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।