ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया

Home / crime / Patna Crime News: चुनावी नतीजे आने से पहले पटना में युवक की हत्या,...

Patna Crime News: चुनावी नतीजे आने से पहले पटना में युवक की हत्या, दोस्त ने ही गोली मारकर ले ली जान

Patna Crime News: पटना के बाढ़ में चुनावी नतीजे आने से पहले दोस्त ने युवक मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.

13-Nov-2025 04:03 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बिहार में वोटिंग खत्म होने के बाद अपराध के मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को मतगणना होनी है इससे पहले राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल से हत्या की सामने आई है। यहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस की सख्ती के कारण अपराध की घटनाओं पर अंकुश लग गया था। तमाम चौक चौराहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती ने अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया था लेकिन जैसे ही वोटिंग खत्म हुई और अर्धसैनिक बलों की वापसी हुई, बिहार में एक बार फिर से अपराध की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।


ताजा घटना पटना के बाढ़ में हुई है, जहां बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में मोनू नाम के युवक को उसके दोस्त बंटी ने गोली मार दी। छठ घाट के पास खून से लथपथ बंटी के मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल बाढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।


ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक ने हाल ही में अपनी मां की भी गला दबाकर हत्या कर दी थी लेकिन गांव के लोगों ने उसे बचा लिया था। हालांकि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और गांव में गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इसी बीच मोनू को अपने साथ ले गया और छठ घाट के पास उसे गोली मार दी।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना