ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले, बेहतर पुलिसिंग पर जोर Bihar school : स्कूल निर्माण में अब नहीं होगा लाल ईंटें का उपयोग, पटना HC का आदेश जारी; जानिए क्या है वजह Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे RAILWAY UPDATES: अब 120 नहीं, 300 Kmph होगी रफ्तार! Bullet Train और Vande Bharat को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान, जानिए क्या है नया फैसला Indian Railways का बड़ा फैसला: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू होगा इमरजेंसी कोटा BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी

Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल

Patna Crime News: पटना सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कोर्ट परिसर खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया, जबकि साइबर सेल ईमेल के स्रोत की जांच में जुटी है।

Patna Crime News

11-Feb-2026 12:15 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना सिविल कोर्ट को बुधवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर आरडीएक्स प्लांट किए जाने की बात लिखी गई थी।


सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया। अदालती कार्यवाही रोक दी गई और सुरक्षा कारणों से परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे से अदालत की कार्यवाही फिर से शुरू करने की बात कही गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया है। टीम हर कमरे, गलियारे और पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।


बताया जा रहा है कि यह छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। हालांकि अब तक किसी भी मामले में विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और हर बार की तरह इस बार भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।


धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बार-बार इस तरह की धमकी कौन और किस उद्देश्य से भेज रहा है। फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच पूरी होने तक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।