Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
15-Aug-2025 04:07 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक ट्रॉली ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो पीएमसीएच में कार्यरत थे। घटना चमडोरिया किला रोड की है
बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने रास्ते में उसे घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और पटना सिटी एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
जांच में सामने आया है कि मृतक सन्नी के भाई संदीप कुमार का मोहल्ले के ही मूतना नामक व्यक्ति से वर्षों से विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते सन्नी की हत्या की गई है। एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।