ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप

पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप

पटना सिटी में 45 वर्षीय सुलेखा गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। महिला को एनएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

28-Feb-2026 07:04 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 45 वर्षीय सुलेखा गुप्ता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना दादरमंडी मस्जिद के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीएसपी राजकिशोर सिंह और थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार मामले की गहन छानबीन की जा रही है तथा साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। मृतका के पति पल्टू कुमार गुप्ता, जो गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में मुंशी का कार्य करते हैं, ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनकी पत्नी चौकी से गिर गई हैं। 


घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सुलेखा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थीं और उनकी गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे। वे तुरंत उन्हें इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


परिजनों के अनुसार, घटना के समय सुलेखा बाजार गई हुई थीं, जबकि उनका बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था। पति ने फिलहाल किसी प्रकार की अदावत या रंजिश से इनकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।