ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / crime / Patna Crime News: पटना में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, रेल पुलिस ने...

Patna Crime News: पटना में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, रेल पुलिस ने 8 बदमाशों को दबोचा

Patna Crime News: पटना रेल पुलिस ने बच्चा चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं जो मासूम बच्चों को अगवा कर निःसंतान परिवारों को बेचते थे। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी है।

05-Sep-2025 02:46 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना रेल पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत सक्रिय बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। हाल ही में पटना जंक्शन से एक वर्ष के मासूम बच्चे के अपहरण की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया था।


रेल डीआईजी राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद चालाकी से काम करता था। ये अपराधी खासकर अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे। पहले विश्वास जीतते, फिर मौका पाकर मासूम बच्चों को चुरा लेते। 


इसी क्रम में कोटा से पटना आ रही ट्रेन में महिला यात्री का पीछा कर इस गिरोह ने पटना जंक्शन पर बच्चे को अगवा कर लिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने नालंदा से भी एक बच्चे की चोरी की थी। उस बच्चे के परिजनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। 


पुलिस की मानें तो गिरोह चोरी किए गए बच्चों को उन परिवारों को बेच देता था, जिनके यहां संतान नहीं होती थी। इससे यह साफ होता है कि यह एक संगठित नेटवर्क था, जिसकी जड़ें गहरी हो सकती हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना