Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
18-Jul-2025 10:42 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के पारस अस्पताल में हुई गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को बताया कि हत्या वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है,जिसमें चंदन के पुराने साथी और अब प्रतिद्वंद्वी बने शेरू सिंह गिरोह का नाम सामने आ रहा है। शेरू सिंह का असली नाम ओंकारनाथ सिंह है। इस वक्त वो बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है।
पुलिस ने उससे पूछताछ की है और यह जानकारी मिली है कि हत्या की साजिश बिहार की जेल में रची गई थी। इस केस में पांच शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, मन्नु सिंह,बलवंत,अभिषेक और नीलेशकी तलाश की जा रही है। चंदन को 24 से ज्यादा गोलियां मारी गईं और अपराधी घटना के बाद आराम से फरार हो गए। CCTV फुटेज में सभी कैद हैं। डीजीपी विनय कुमार ने इस केस की समीक्षा की और पटना पुलिस को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पटना के पारस हॉस्पिटल इलाज करवा रहे गैंगस्टर चंदन मिश्रा की पांच बदमाशों ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों का चेहरा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। वही सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान है और बिहार में अपराधियों के बढ़े मंसूबे की चर्चा कर रहे हैं। यह तस्वीर बिहार में अपराधियों के मनोबल को दर्शाता है कि उनके अंदर पुलिस का भी डर खत्म हो गया है। तभी तो दिनदहाड़े इस वारदात को बदमाशों ने बेखौफ अंजाम दिया।
इस हत्याकांड को लेकर एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि अब तक की जांच में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की बात सामने आ रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चंदन के पुराने सहयोगी और बाद में प्रतिद्वंद्वी बन गए शेरू सिंह के गिरोह का नाम हत्या में आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में शुक्रवार को बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात शेरू सिंह से भी पूछताछ की गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेरू ने हत्याकांड की साजिश बिहार की जेल में बंद उसके ही गिरोह के सदस्य के द्वारा रचे जाने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस उसकी जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। जेल में बंद शेरू के उस शार्गिद से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।