ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी...

पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

Patna Crime News: राजधानी पटना में देर रात बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है. शास्त्री नगर में बाइक सवार बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कारोबारी दिलीप कुमार सिंह को अपार्टमेंट में घुसकर गोली मार दी. देर रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.

01-Apr-2026 06:58 AM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन मटेरियल कारोबारी दिलीप कुमार सिंह (45) को गोली मार दी। गोली उनके पेट को आरपार कर गई। घटना के समय वे अपने कार्यालय से फ्लैट लौट रहे थे। उन्हें पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।  


कार्यालय से लौटते वक्त हमला  

दिलीप कुमार सिंह का दफ्तर बोरिंग रोड चौराहा स्थित कुमार टावर में है। उनकी कंपनी पुल, मकान और अन्य निर्माण कार्यों के लिए गिट्टी, बालू, छड़ आदि की आपूर्ति करती है। वे शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास जीएस इंकलेव अपार्टमेंट के फ्लैट 502 में रहते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे वे अपार्टमेंट पहुंचे और वाहन से उतरकर लिफ्ट की ओर जा रहे थे। तभी घात लगाए दो बदमाशों ने उनसे हाथापाई की और गोली मार दी।   


फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

गोली मारने के बाद अपराधी तीन-चार राउंड फायरिंग करते हुए बाइक से अटल पथ की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया। मौके से पुलिस को दो खोखा मिले हैं।  


जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर फुलवारी विधायक श्याम रजक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से हाल-चाल लिया। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान की जा रही है।