ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / crime / Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई...

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

Patna Crime News: पटना के कुर्जी रोड पर कारोबारी शम्भू सिंह पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाश को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

04-Feb-2026 08:33 AM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना के कुर्जी इंडस्ट्रियल स्टेट रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने कारोबारी शम्भू सिंह पर गोली चला दी। हालांकि, कारोबारी की सूझबूझ और साहस के कारण उनकी जान बच गई। फायरिंग के दौरान शम्भू सिंह ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और गोली हवा में चल गई।


बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शम्भू सिंह किसी काम से बाहर गए थे। जैसे ही वे अपनी कार से उतरकर घर में प्रवेश करने लगे, पीछे से पहले से घात लगाए बदमाश ने उन पर कट्टा तान दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। कारोबारी की पत्नी और नौकर ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बदमाश को घेरकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।


पुलिस ने आरोपित की पहचान सिकंदर उर्फ राहुल बिक्रम के रूप में की है। दीघा थानाध्यक्ष संजीव कुमार और विधि-व्यवस्था एसडीपीओ दिव्यांजलि मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली गई। बदमाश से एक कट्टा, एक पिस्टलनुमा लाइटर, दो कारतूस और दो चाबियां बरामद हुईं, जिनमें से एक बाइक और दूसरी चारपहिया वाहन की बताई जा रही है।


पीड़ित कारोबारी शम्भू सिंह ने बताया कि आरोपित ने वर्ष 2024 में उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपित वर्तमान में स्विगी में डिलीवरी बॉय है। शम्भू सिंह का राजीव नगर में भी एक मार्केट है। कोरोना काल से पहले आरोपित ने यहाँ किराये पर चाउमीन की दुकान खोली थी, लेकिन दो महीने में ही बंद कर दी थी। पूछताछ में आरोपित ने कहा कि उसे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।


नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्जी मोड़ के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को पिस्टल और कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर पूर्व से विवाद होने की बात सामने आई है।